Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अल्लाह मियां बहरे नहीं, जो लाउडस्पीकर की जरूरत पड़े':मुरादाबाद में प्रमोद कृष्णम बोले- विधायक अखिलेश के इशारे पर धार्मिक रंग दे रहे

    7 hours ago

    1

    0

    जगद्गुरु की उपाधि मिलने के बाद पहली बार आचार्य प्रमोद कृष्णम मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा- रमजान इबादत और मोहब्बत का महीना है। इसे सियासत से जोड़ना ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाया गया…सपा विधायक कमाल अख्तर के इस बयान पर प्रमोद कृष्णम ने पलटवार किया। कहा- कमाल अख्तर को इस्लाम की जानकारी नहीं है, उन्हें स्टडी करना चाहिए। इस्लाम किसी को तकलीफ देने की इजाजत नहीं देता। अल्लाह मियां बहरे थोड़े ही हैं कि उन तक आवाज पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत पड़े। सरकार का फैसला लोगों के हक में है, लेकिन कमाल अख्तर अखिलेश और राहुल के इशारे पर इसे धार्मिक रंग दे रहे। सपा इस्लाम के कंधों का इस्तेमाल कर रही प्रमोद कृष्णम ने कहा- इबादत नियत का मामला है, यह लाउडस्पीकर का मुद्दा नहीं है। अगर आवाज पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत पड़ती है, तो वह अलग बात है। लेकिन इसे लेकर राजनीति करना गलत है। सपा राजनीति करने के लिए इस्लाम के कंधों का इस्तेमाल कर रही है। रमजान के पवित्र महीने में लोगों को इबादत और भाईचारे पर ध्यान देना चाहिए, न कि विवाद खड़ा करना चाहिए। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए विपक्ष दीन की राजनीति करना चाहता है। जबकि दीन राजनीति से कहीं अधिक बड़ा है। विपक्ष मुसलमानों को हिंदुस्तानी नहीं बनने देना चाहता। विपक्ष चाहता है कि मुसलमान मुसलमान बना रहे और हिंदुस्तानी न बने। विपक्ष मुसलमानों को अलग-थलग करके अपनी रोटी सेंकना चाहता है। जबकि भारत के मुसलमान वतनपरस्त हैं। अविमुक्तेश्वरानंद अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- वह सनातन धर्म के कंधे पर बंदूक रखकर हिंदुओं को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उनका एकमात्र एजेंडा सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह सौभाग्य की बात है कि वर्तमान में प्रदेश का मुख्यमंत्री एक साधु है। जो स्वयं साधु होगा, वह स्वाभाविक रूप से धर्म और संत समाज का सम्मान करेगा। सपा विधायक कमाल अख्तर ने लाउडस्पीकर पर क्या कहा था, पढ़िए… यूपी विधानसभा में सपा विधायक कमाल अख्तर ने लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में ध्वनि प्रदूषण की बात कहकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवा दिए। लाउडस्पीकर से इफ्तार और सेहरी के समय की घोषणा होती है। इस प्रकार के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' का केवल नारा देती है। यह केवल दिखावा है। सरकार रोजेदारों को इस तरह की हिदायत नहीं दे सकती। ---------- ये खबर भी पढ़ें 'हम मुसलमान, सैनी से बेटी की शादी कैसे करते':संभल में पिता बोला- प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी, बेटे ने मार डाला ‘मेरी बेटी शिवम सैनी नाम के लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। गांववाले मेरा मजाक उड़ा रहे थे। इसके चलते मैं परेशान था। दो दिन पहले वह शिवम के साथ भाग गई। बाद में थाने पहुंची। वहां पंचायत हुई, तो बेटी हमारे साथ आने को राजी नहीं हुई। वह शिवम के साथ अमरोहा रिश्तेदारी में चली गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद संजय सिंह बोले- शंकराचार्य धार्मिक परंपराओं से बनते हैं:आजमगढ़ में कहा- देश के लिए मजाक बना AI समिट
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्डकप में आखिरी मैच जीता:ओमान को 9 विकेट से हराया, मार्श-हेड ने 93 रन जोड़े; जम्पा को 4 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment