Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘अल्ट्रासाउंड कराना है तो सुबह 8 बजे पहुंचिए अस्पताल’:वाराणसी के पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एक सोनोलाजिस्ट के भरोसे हो रहा अल्ट्रासाउंड

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में यदि किसी मरीज को अल्ट्रासाउंड कराना है तो उसे सुबह आठ बजे पहुंचना होगा। यहां रेडियोलाजिस्ट एक भी नहीं है। महज एक सोनोलॉजिस्ट के भरोसे यहां अल्ट्रासाउंड की जांचें हो रही है। यही कारण है कि प्रतिदन यहां 60 से 80 मरीज अल्ट्रासाउंड कराए बिना ही लौट जाते हैं। सुबह लगभग 10 बजे तक यहां 120 मरीजों का पर्चा बनाकर उन्हें नंबर दिया जाता है। यहां 121वें मरीज को यदि अल्ट्रासाउंड कराना है तो वह संभव नहीं है। जो सोनोलाजिस्ट हैं वह अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा अल्ट्रासाउंड करते हैं। काउंटर पर तैनात कर्मचारी कहते हैं कि यदि यहां अल्ट्रासाउंड कराना है तो सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचना होगा और 120 नंबर के पहले अपनी एंट्री करा लेनी है। प्रतिदिन 2000 की OPD वाले अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट नहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में सिर्फ वाराणसी ही नहीं बल्कि पड़ोसी जनपदों के भी मरीज इलाज के लिए यहां आते हैं। औसतन प्रतिदिन यहां 2000 मरीजों की OPD चलती है। अब इतने बड़े अस्पताल में एक भी रेडियोलाॅजिस्ट नहीं हैं। एक सोनोलॉजिस्ट डॉ. मनमोहन सिंह के भरोसे यहां मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। डॉ. मनमोहन सिंह कहते हैं, प्रतिदिन लगभग 120 मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते हैं। इसके बाद जो आते हैं उन्हें दूसरे दिन सुबह बुलाया जाता है। अल्ट्रासाउंड के लिए जाना होता है प्राइवेट सेंटर दरअसल, जिन मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है उन्हें इमरजेंसी में प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर जाना पड़ता है। जबकि पं. दीनदयाल अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड नि:शुल्क होता है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए इस अस्पताल में पहुंचीं कंचन प्रजापति ने बताया कि सुबह 10 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे लेकिन यह कहकर मना कर दिया गया कि आज अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएगा, कल सुबह 8 बजे आना होगा। ऐसे में उन्हें बाहर अल्ट्रासाउंड कराना होगा। इसी तरह कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए यहां वहां का चक्कर लगाना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बोरे में मिली हड्डियां, दो हिरासत में:पुलिस कर रही पूछताछ, ई-रिक्शा से ले जा रहे थे, फारेंसिक टीम कर रही जांच
    Next Article
    सिलेंडर न मिलने से परेशान रेस्टोरेंट, कैफे संचालक:गोरखपुर में बोलें- दुकान बंद करने की नौबत आई, कबाब पराठा मेन्यू से होगा गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment