Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बोरे में मिली हड्डियां, दो हिरासत में:पुलिस कर रही पूछताछ, ई-रिक्शा से ले जा रहे थे, फारेंसिक टीम कर रही जांच

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लंका चौराहे के पास एक ई-रिक्शा पर बोरे में हड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया। हड्डी लेकर जा रहे दो युवकों और ई-रिक्शा चालक को स्थानीय व्यक्ति ने बदबू होने पर रोककर पूछा और पुलिस बुला ली। फिलहाल दोनों युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हड्डी किसी जानवर की है या किसी और चीज की है। इसकी जांच के लिए फारेंसिक और डॉक्टर की टीम हड्डियों की जांच कर रही है। एसीपी गौरव कुमार ने बताया - वादी मुकदमा ने संदेह दर्ज कराया है कि यह हड्डी किसी प्रतिबंधित जानवर की हो सकती है। इसपर हड्डियों की जांच की जा रही है। लंका-सामनेघाट रोड पर पकड़ा गया ई-रिक्शा एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया - लंका थानक्षेत्र निवासी सत्यम ने स्थानीय तहरीर दी है। जिसम उन्होंने लिखा है कि वो बुधवार की रात सामनेघाट जा रहे थे। उसी दौरान उनके पैरलर एक ई-रिक्शा चल रहा था। जिसपर लदे बोर से बदबू आ रही थी। इसपर उन्होंने ई-रिक्शा को रोका और जानकारी करनी चाही तो उसपर बैठे दो युवक बात घुमाने लगे। बुला पुलिस, बोर से निकली हड्डियां एसीपी ने बताया - इसपर सत्यम ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बोरा खोला गया तो उसमें से हड्डियां मिली है। सत्यम ने आरोप लगाया है कि ये हड्डियां किसी प्रतिबंधित जानवर की हो सकती है। इसीलिए इसे रात में ले जाया जा रहा है। फारेंसिक और डॉक्टर कर रहे जांच एसीपी ने बताया - आरोप के आधार पर पशु चिकित्सक और फारेंसिक टीम बोर में मिली हड्डियों की जांच कर रहे हैं और युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद और जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच:12 मार्च से 'इंजीनियरिंग प्रीमियर लीग' शुरू, IIT के स्टूडेंट्स संभालेंगे पूरी जिम्मेदारी
    Next Article
    ‘अल्ट्रासाउंड कराना है तो सुबह 8 बजे पहुंचिए अस्पताल’:वाराणसी के पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एक सोनोलाजिस्ट के भरोसे हो रहा अल्ट्रासाउंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment