Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में मुठभेड़ में दो बदमाश अरेस्ट, पुलिस ने पैर में मारी गोली

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कोतवाली देहात थाना पुलिस ने छिनैती के एक मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, एक कुंडल, 14 हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। देर रात कोतवाली देहात थाना पुलिस की टीम ग्राम बीजुपुरा की ओर जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान महेश्वरी गांव की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पढ़ें पूरी खबर…. कृषि विश्लेषक भर्ती का रिजल्ट घोषित; 357 अभ्यर्थी पास; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती निकली उत्तर प्रदेश में कृषि विश्लेषक (औषधि) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। इनमें से 357 अभ्यर्थी सेलेक्ट हुए हैं, जबकि 4 पद खाली रह गए। आयोग के अनुसार, चयन लिखित परीक्षा और रिकॉर्ड चेक करने के बाद रिजल्ट जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कट-ऑफ स्कोर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। दिव्यांग कैटेगरी में कुछ सब-कैटेगरी के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिले, इसलिए 4 पद खाली रह गए। इनमें दिव्यांगों के LV कैटेगरी का 1 और HH कैटेगरी के 3 पद शामिल हैं। कैटेगरी वाइज जानिए कितने अभ्यर्थी चयनित अनारक्षित (UR) – 143 अनुसूचित जाति (SC) – 75 अनुसूचित जनजाति (ST) – 6 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 97 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 36 कुल चयनित अभ्यर्थी – 357 आयोग ने क्या कहा? आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कट-ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ST की कटऑफ 2.50 अंक, अनारक्षित की 40 अंक भर्ती में अनुसूचित जनजाति (ST) की कटऑफ सबसे कम 2.50 अंक रही। इसके मुकाबले अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 40.00 अंक, ओबीसी की 34.50 अंक, अनुसूचित जाति (SC) की 29.50 अंक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की 26.50 अंक दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती, 2 से 22 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जमा किए जाएंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन पत्र में संशोधन 29 अप्रैल तक कर सकेंगे। वैज्ञानिक सहायक के 10, वैज्ञानिक सहायक विशेष चयन के 5, लेखाकार/ लेखा परीक्षक के 22, विधि सहायक के 4, अवर अभियंता के 29, अवर अभियंता विशेष चयन के अनुश्रवण सहायक के 35 और प्रयोगशाला सहायक के 2 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न तकनीकी और सहायक श्रेणी के कुल 115 पदों को भरा जाएगा। अन्य खबरें--- सपा के बाद कांग्रेस भी मनाएगी कांशीराम जयंती, राहुल गांधी 13 मार्च को लखनऊ आएंगे उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस 13 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में कांशीराम जयंती मनाएगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कांग्रेस के एससी-एसटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ₹1600 में ब्लैक में मिल रहा सिलेंडर:लखनऊ में युवक बोला- 4 दिन से घर में खाना नहीं बना; होटल-रेस्टोरेंट बंद करने की नौबत
    Next Article
    लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के नाम पर फर्जीवाड़ा:ED ने ₹313.12 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, आगरा की 9 हेक्टेयर जमीन भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment