Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलविदा जुमे की नमाज संतकबीरनगर में शांतिपूर्ण संपन्न:प्रशासन ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की पहले ही की थी अपील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

    4 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए थे और पूरी तरह अलर्ट पर था। प्रशासन ने जिले के मेंहदावल, धर्मसिंहवा, कोतवाली खलीलाबाद, महुली, दुधारा, बखिरा, धनघटा समेत सभी थानों में मुस्लिम धर्मगुरुओं से पहले ही अपील की थी। उनसे शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सड़क पर नमाज न पढ़ने का आग्रह किया गया था। इस अपील का मुख्य उद्देश्य आवागमन को बाधित होने से रोकना था, जिसे शांति समिति की बैठक के दौरान किया गया था। नमाज से पहले जिलाधिकारी (डीएम) आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीणा और सीओ सहित भारी पुलिस बल ने शहर में गहन पेट्रोलिंग की। खलीलाबाद की नूर मस्जिद, बड़ी मस्जिद और मेंहदावल की जामा मस्जिद, पश्चिम टोला स्थित मस्जिद सहित सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराई गई और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने जानकारी दी कि रमजान माह के तहत अलविदा जुम्मा और ईद की नमाज को लेकर जिलाधिकारी और उनके द्वारा निरीक्षण किया गया था। समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा को लेकर सेक्टर और जोन स्कीम के तहत व्यवस्थाएं लागू की गई थीं। इसके अतिरिक्त, आसपास के क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई थी। पूरे शहर को सेक्टर और जोन में बांटकर पुलिस अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी का बयान:यूजीसी एक्ट लाने वाले अब बड़े हिंदूवादियों की हत्या करवाने की तैयारी में
    Next Article
    उत्तम शुगर मिल ने किसानों को दिया ‘ट्रेंच फार्मूला:बिजनौर में मिल मालिक बोले- नई तकनीक से बढ़ेगा गन्ने का उत्पादन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment