Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 100 सफाई कर्मियों को हटाया:15 ठेकेदारों को जारी किया गया नोटिस, दलित प्रेरणा स्थल पर किया था प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    शहर की साफ सफाई पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, जो सफाई कर्मचारी काम नहीं करेंगे उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए। जिन ठेकेदारों को प्राधिकरण ने साफ-सफाई का जिम्मा सौंपा है, यदि वह साफ सफाई करा पाने में असमर्थ है, तो उन पर जुर्माना लगाकर ब्लैक लिस्ट किया जाए। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली कंपनी को भी आड़े हाथ लिया जाए। यह निर्देश प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने दोनों महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह और एके अरोड़ा दे दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने शहर की साफ सफाई व्यवस्था पर सख्ती दिखाते हुए 100 कर्मचारियों को इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) से हटा दिया है। यानी इनकी सेवा पूरी तरह से समाप्त कर दी है। साथ ही बैठक कर 15 सफाई ठेकेदार कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। इससे घबराए ठेकेदारों ने आनन फानन में 150 कर्मचारियों को बाहर से बुलाकर शुक्रवार को शहर में साफ सफाई कराई। सफाई कर्मियों के नेतााओं से शुक्रवार को वार्ता से करने से शीर्ष अधिकारी व महाप्रबंधकों ने साफ इनकार कर दिया है। स्पष्ट कहा कि बिना शर्त सफाईकर्मी काम पर लौटे। इसके बाद ही वार्ता करने के लिए बैठक होगी, बिना इसके कोई भी वार्ता नहीं होगी। दलित प्रेरणा स्थल के बाहर किया प्रदर्शन नोएडा सेक्टर 95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर शुक्रवार को सैंकड़ों सफाई मजदूरों ने एकत्र होकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग व ठेकेदारों पर कर्मचारियों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी, जिससे आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुविधाओं का अभाव प्रदर्शन के दौरान मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि काम का दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है लेकिन मजदूरों को न तो उचित सुविधाएं दी जा रही हैं और न ही सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मजदूरों ने यह भी कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्राधिकरण ने कहा ठेकेदार को देते है वेतन महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह ने बताया कि सफाईकर्मियों का वेतन ठेकेदारों को दिया जाता है। ठेकेदारों से स्पष्ट कहा गया है कि उन्हें शहर की साफ सफाई से मतलब है, वह कैसे होगी, यह ठेकेदार कंपनी तय करे अन्यथा प्रतिदिन भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर महोत्सव की तैयारियों पर बैठक:शाही किले में 24 से 26 मार्च को होगा आयोजन
    Next Article
    AI की मदद से सस्ती और सटीक होंगी दवाएं:कानपुर में जुटे देश-विदेश के 350 से ज्यादा विशेषज्ञ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment