Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलविदा जुमे पर सार्वजनिक अवकाश की मांग:कांग्रेस नेता ने DM के ज्ञापन दिया, 13 मार्च को छुट्टी का आग्रह किया

    12 hours ago

    1

    0

    रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग उठी है। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मो. राशिद ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 13 मार्च 2026 को अलविदा जुमे के अवसर पर जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना मुस्लिम समाज के लिए बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण होता है तथा इसका अंतिम जुम्मा अलविदा जुमा विशेष महत्व रखता है। अलविदा जुमे का धार्मिक महत्व मो. राशिद ने अपने ज्ञापन में बताया कि मुस्लिम समाज में अलविदा जुमे का महत्व ईद की नमाज के समान माना जाता है। जिस उत्साह और खुशनुमा माहौल में मुस्लिम समाज ईद की नमाज अदा करता है, उसी तरह अलविदा जुमे की नमाज भी पूरे जोश और श्रद्धा के साथ अदा की जाती है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा करते हैं और दुआ करते हैं। सरकारी कर्मचारियों को होती है परेशानी उन्होंने कहा कि अलविदा जुमे के दिन सार्वजनिक अवकाश न होने के कारण सरकारी विभागों में कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों को नमाज अदा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ड्यूटी के कारण कई कर्मचारियों को समय पर नमाज पढ़ने में दिक्कत होती है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी प्रभावित होती हैं। जिलाधिकारी से की गई मांग कांग्रेस नेता मो. राशिद ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि मुस्लिम समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 13 मार्च 2026 को अलविदा जुमे के अवसर पर जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ताकि सभी लोग स्वतंत्र रूप से नमाज अदा कर सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में न्याय के लिए भटक रहे जमीन मालिक:जमीन मालिकों की सुनवाई नहीं,अवैध कब्जेदार कर रहे मनमानी
    Next Article
    चंदौली पुलिस ने 849 पेटी अवैध शराब जब्त की:पंजाब से बिहार ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment