Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में न्याय के लिए भटक रहे जमीन मालिक:जमीन मालिकों की सुनवाई नहीं,अवैध कब्जेदार कर रहे मनमानी

    10 hours ago

    1

    0

    कोतवाली अयोध्या अंतर्गत रायगंज चौकी क्षेत्र में 5 करोड़ की 5 बिस्वा विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान महिला गिरकर बेहोश हो गई थी। जिसके बाद उसने पुलिस और प्रशासन सहित सीएम से में इस मामले की शिकायत की है। पीड़िता ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मांझा बरहटा स्थित गाटा संख्या 623, रकबा लगभग 5 बिस्वा भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़िता विद्या मिश्रा पत्नी लाल कोशलेंद्र प्रताप सिंह, निवासी राजसदन अयोध्या (वर्तमान पता लवकुश नगर, रामघाट अयोध्या) ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद कुछ लोग दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। न्यायालय के आदेश के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि कब्जा करने का प्रयास भाजपा के पूर्व पार्षद आलोक सिंह, पिंटू माझी व उनके कुछ अज्ञात सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कथित तौर पर जमीन का बयानामा कराकर उस पर जबरन कब्जा कराने की कोशिश की है। बताया गया कि इस भूमि से संबंधित दीवानी वाद संख्या 197/2015 माननीय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अयोध्या की अदालत में विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 12 मार्च 2026 को निर्धारित है। इसके बावजूद जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश का आरोप लगाया गया है पीड़िता ने बताया कि बीते दिन जब आरोपित लोग जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे और वह मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगीं, तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं और कुछ समय तक अचेत अवस्था में पड़ी रहीं पीड़िता ने यह भी बताया कि वह एक असहाय महिला हैं और उनके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं, जिसके कारण वह काफी भयभीत और परेशान हैं। जमीन पर अवैध तरीके से बाउंड्री भी बना दी गई है उनका यह भी आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध तरीके से बाउंड्री भी बना दी गई है और स्थानीय प्रशासन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीड़िता ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर विवादित भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाए तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इस मामले में कमिश्नर ने 7 मार्च को एसडीएम सदर को न्यायालय के आदेश का पालन करने का आदेश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला दिवस पर मुजफ्फरनगर में रक्तदान शिविर लगा:50 रक्तदाताओं ने दिया खून, 35 महिलाओं की हुई जांच
    Next Article
    अलविदा जुमे पर सार्वजनिक अवकाश की मांग:कांग्रेस नेता ने DM के ज्ञापन दिया, 13 मार्च को छुट्टी का आग्रह किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment