Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर डीएम ने परखी गांवों की विकास की तस्वीर:ममरेजपुर और पकड़ी भोजपुर में सौंदर्यीकरण, जल संरक्षण के निर्देश

    9 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बुधवार को विकास खंड टांडा के ममरेजपुर और पकड़ी भोजपुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी और अमृत सरोवर, तालाब तथा वृहद वृक्षारोपण अभियान का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का असर गांवों में भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ममरेजपुर स्थित अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इसके सौंदर्यीकरण और हरियाली की सराहना की। उन्होंने बरसात के बाद पाथवे की इंटरलॉकिंग को इंद्रधनुष के रंगों से रंगवाने और बच्चों के लिए लगाए गए झूले को स्थायी रूप से फिक्स कराने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य इस स्थान को ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना है।इसी गांव में पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए डीएम ने स्मार्ट टीवी स्थापित करने के निर्देश दिए। इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल सेवाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।इसके बाद डीएम पकड़ी भोजपुर स्थित पडरा तालाब पहुंचीं। निरीक्षण में पाया गया कि तालाब में घरों का गंदा पानी पहुंचने की आशंका है। इस पर ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल सोखपिट और नाली निर्माण कराकर तालाब को प्रदूषण से बचाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि जल संरक्षण की योजनाएं तभी सफल होंगी जब तालाबों को स्वच्छ रखा जाएगा।निरीक्षण के दौरान गाटा संख्या-138 पर चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान का भी जायजा लिया गया, जहां 3,000 पौधे लगाए गए हैं। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिलाधिकारी ने स्वयं एक पौधा रोपित किया। उन्होंने सूख चुके पौधों के स्थान पर आंवला, इमली और बेल के नए पौधे लगाने तथा सभी पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार वर्मा, तकनीकी सहायक, ग्राम प्रशासक, ग्राम पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में दबंगों ने तोड़ी गाड़ी, VIDEO:घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला, कार के ऊपर चढ़कर लाठी-डंडों से तोड़ा
    Next Article
    संभल में बुजुर्ग किसान पर गीदड़ का हमला:खेत में पानी लगाते समय किया घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment