Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बुजुर्ग किसान पर गीदड़ का हमला:खेत में पानी लगाते समय किया घायल, अस्पताल में भर्ती

    11 hours ago

    1

    0

    संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत में पानी लगा रहे एक बुजुर्ग किसान पर गीदड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अख्तियारपुर चौबे गांव निवासी 65 वर्षीय साबिर अली पुत्र अमीर बख्श अपने धान के खेत में सिंचाई कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक एक गीदड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गीदड़ ने किसान के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख गीदड़ जंगल की ओर भाग निकला। घायल साबिर अली को उनके परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक इंजेक्शन लगाए। डॉक्टरों के अनुसार, किसान की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों के किसानों में जंगली जानवरों के हमलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से खेतों और आबादी के आसपास गीदड़ों सहित अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे खेतों में अकेले काम करने वाले किसानों को खतरा रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि गीदड़ों और अन्य जंगली जानवरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर डीएम ने परखी गांवों की विकास की तस्वीर:ममरेजपुर और पकड़ी भोजपुर में सौंदर्यीकरण, जल संरक्षण के निर्देश
    Next Article
    मासूम से यौन शोषण दोषी को 20 साल की सजा:बस्ती में पॉक्सो कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment