Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा में शुरू:71,998 परीक्षार्थी 114 केंद्रों पर दे रहे एग्जाम, सख्त जांच के बाद मिला प्रवेश

    21 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। जिले के 114 परीक्षा केंद्रों पर कुल 71,998 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 36,901 और इंटरमीडिएट के 35,097 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित हो रही है। परीक्षा के पहले दिन से ही केंद्रों पर सख्त जांच की गई, जिसमें परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले गहन चेकिंग से गुजरना पड़ा। प्रशासन ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले को 27 सेक्टर और पांच जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर तीन केंद्रों को संवेदनशील और पांच को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और विशेष निगरानी टीमें तैनात की गई हैं। सभी 114 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से की जा रही है। यहां से परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुक्लागंज में छात्राओं से छेड़खानी, मारपीट:कोचिंग से लौटते समय हुई घटना, सुरक्षा पर सवाल
    Next Article
    हाथरस में फौजी हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में घायल, 25-25 हजार का इनाम घोषित था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment