Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में फौजी हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में घायल, 25-25 हजार का इनाम घोषित था

    20 hours ago

    1

    0

    हाथरस पुलिस ने फौजी अखिलेश कुमार हत्याकांड के दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों, अंकित और भोला पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां कर चुकी है। यह मुठभेड़ सादाबाद में सलेमपुर बंबा के पास हुई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त भोला उर्फ भोलू और अंकित उर्फ हकला के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे (315 बोर), तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 5 फरवरी को की थी फौजी की हत्या... फौजी अखिलेश कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह, निवासी ग्राम समदपुर, थाना सादाबाद की हत्या 5 फरवरी को हुई थी। वह हाथरस न्यायालय से तारीख करके अपने मित्र की कार से आगरा की ओर जा रहे थे, तभी चंद्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार और मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इस सूचना के आधार पर थाना सादाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 7 फरवरी को दो अभियुक्तों बोबी उर्फ विशाल और राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद, 9 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने घटना में शामिल कमलकांत और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 16 फरवरी को थाना सादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त हेमंत को और 17 फरवरी को अभियुक्त रमेश और जगवीर को गिरफ्तार किया था। आज गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान भोला उर्फ भोलू उर्फ विष्णु पुत्र पप्पू, निवासी महावतपुर, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस और अंकित उर्फ हकला पुत्र सुरेश, निवासी समदपुर, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। इन पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा में शुरू:71,998 परीक्षार्थी 114 केंद्रों पर दे रहे एग्जाम, सख्त जांच के बाद मिला प्रवेश
    Next Article
    पूर्व विधायक के स्कूल में छात्रों को नहीं मिले एडमिट:लखीमपुर-खीरी में फीस विवाद पर देर रात तक हंगामा, बाद में बांटे गए प्रवेश पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment