Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में होली पर चलेंगी 53 अतिरिक्त बसें:जर्जर बसों की हो रही मरम्मत, ड्राइवर-कंडक्टर को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकर नगर में होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। अकबरपुर डिपो से 28 फरवरी से 9 मार्च तक विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए 53 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है। इन अतिरिक्त बसों को विभिन्न मार्गों पर चलाया जाएगा। इनमें लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग पर 30 बसें, कानपुर-बलिया के लिए 12 बसें और प्रयागराज-टांडा मार्ग पर सात बसें शामिल हैं। दिल्ली और अकबरपुर-गोरखपुर मार्ग पर भी दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां तत्काल बसें भेजी जाएंगी। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सामान्य रूटों पर भी बसों का संचालन जारी रहेगा। डिपो को अपनी कुल बसों का 10 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। पुरानी और जर्जर बसों की कार्यशाला में मरम्मत भी कराई जा रही है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि अकबरपुर डिपो में होली पर अतिरिक्त बसों के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवधि के दौरान चालक-परिचालकों के लिए एक प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। इसका उद्देश्य उन्हें बिना अवकाश लिए नियमित ड्यूटी करने के लिए प्रेरित करना है। 28 फरवरी से 9 मार्च तक नौ दिन लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह अतिरिक्त राशि प्रतिदिन 300 किलोमीटर के संचालन पर देय होगी। इससे अधिक दूरी तय करने पर प्रति किलोमीटर 50 पैसे अतिरिक्त दिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- अफसर दोष भावना से दूर रहें:शस्त्र लाइसेंस याचिका पर स्थायी और पैतृक निवास का अंतर समझाया
    Next Article
    डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों ने किया 35 लाख का फर्जीवाड़ा:1300 पार्सलों में हेरफेर, आगरा साइबर थाने में FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment