Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरु:परीक्षार्थियों के लिए 50 विशेष बसें चलेंगी, परिवहन निगम की तैयारी पूरी

    14 hours ago

    2

    0

    अम्बेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। विभिन्न जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए 25 से 28 अप्रैल तक बसों का संचालन किया जाएगा। अकबरपुर डिपो से कुल 50 बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के फेरे आवश्यकतानुसार बढ़ाए जाएंगे और अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की जाएगी। ये विशेष बसें प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, शाहगंज-जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़-मऊ, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बस्ती और गोंडा जैसे प्रमुख शहरों के लिए उपलब्ध होंगी। परिवहन निगम द्वारा प्रत्येक मार्ग पर बसों की संख्या और उनके संचालन का विस्तृत चार्ट तैयार किया जा रहा है। बसों के मार्ग और उनके नंबर की घोषणा लगातार की जाएगी ताकि परीक्षार्थियों को जानकारी मिल सके। स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है, जिसके लिए 15 बसों को आरक्षित रखा गया है। एआरएम कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 50 बसों के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों की भीड़ को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:3 दिन तक चलेगी, लखनऊ में 55 केंद्रों पर 1.33 लाख अभ्यर्थी
    Next Article
    सोनभद्र में शादी से लौट रही बारात की कार पलटी:3 की मौत, 4 घायल; चालक ट्रॉमा सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment