Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में जन्माष्टमी की तैयारियां:मंदिरों में साफ-सफाई, बाजारों में लड्डू गोपाल के सामान की खरीदारी बढ़ी

    1 hour ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। इसी के साथ बाजारों में भी जन्माष्टमी की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है।पुलिस लाइन स्थित मंदिर में भी जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए परिसर की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई कराई जा रही है। जिले भर के अन्य मंदिरों में भी इसी तरह की गतिविधियां देखी जा रही हैं। बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र, झूले, सिंहासन और सजावटी सामान से दुकानें सज गई हैं। ग्राहकों के लिए लड्डू गोपाल के कच्छा-बनियान से लेकर आकर्षक पोशाकें, मुकुट, आभूषण, झूले और सिंहासन की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए श्रीकृष्ण और राधा की पोशाकें भी बाजार में पहुंच गई हैं। शहजादपुर स्थित चेतन पूजा सामग्री भंडार के दिव्यांशु गुप्ता ने बताया कि इस बार लड्डू गोपाल के श्रृंगार में अमेरिकन डायमंड के आइटम विशेष रूप से पसंद किए जा रहे हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इनकी मांग अधिक है। ग्राहक अलग-अलग सामान खरीदने के बजाय पूरा सेट लेना पसंद कर रहे हैं, जिसमें पोशाक से लेकर आभूषण और अन्य श्रृंगार सामग्री एक साथ मिलती है। बाजार में इस बार लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग आकार और डिजाइन के झूले व सिंहासन भी उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी से एक-दो दिन पहले खरीदारी में और वृद्धि होने की संभावना है। मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू होने से बाजार में पर्व का माहौल दिखने लगा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 साल पुराने हत्याकांड में पिता-दो पुत्रों को उम्रकैद:फर्रुखाबाद कोर्ट ने 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    JPNIC के निजीकरण के पक्ष में LDA:सरकार को रिपोर्ट सौंपी, लिखा- सरकार चलाएगी तो 30 साल में 3723 करोड़ का नुकसान होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment