Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में मौसम बदला, आंधी-धूल और बूंदाबांदी:जनजीवन प्रभावित, अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम की संभावना

    1 hour ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे जिले में अंधेरा छा गया। इसके साथ ही आसमान में चमक और गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि तेज बारिश दर्ज नहीं की गई, लेकिन मौसम पूरी तरह बिगड़ चुका था। आंधी का असर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक साफ देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके चलते शहर और गांवों के अनेक इलाकों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अचानक बदले मौसम से बाजारों में भी अफरा-तफरी का माहौल दिखा। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे, वहीं दुकानदारों को भी अपना सामान समेटना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय दबाव के कारण हुआ है, जिससे अगले एक-दो दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ ईदगाह में लगा 197वां मेडिकल कैंप:मुफ्त जांच, दवा और चश्मे बांटे गए; मौलाना बोले- इंसान की मदद करना इबादत का हिस्सा
    Next Article
    अमेठी में मौसम ने ली करवट:तेज हवाओं से दिन में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी से जनजीवन प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment