Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, पहले दिन 2500 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित

    14 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा का दूसरा दिन है। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। प्रशासन ने परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज पहली पाली में करीब 3600 परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। सुबह 8 बजे से गेट पर विधिवत चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को 9:30 बजे तक प्रवेश दिया गया। परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। वहीं, दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। पहले दिन की परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 1317 और दूसरी पाली में 1211 परीक्षार्थी गैरहाजिर पाए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में एसआई भर्ती परीक्षा जारी:दूसरे दिन 10 सेंटरों पर 3600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एसपी कर रहे निरीक्षण
    Next Article
    खेत में मिला महिला का सिर कटा शव मिला:बुलंदशहर पुलिस पहचान करने में जुटी, हाथ पर गुदा हुआ है नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment