Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में एसआई भर्ती परीक्षा जारी:दूसरे दिन 10 सेंटरों पर 3600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एसपी कर रहे निरीक्षण

    15 hours ago

    1

    0

    अमेठी में उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी रही। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 3600 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। पहले दिन की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अनुपस्थिति दर्ज कराई थी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल 370 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि संबंधित सर्किल के सीओ लगातार भ्रमणशील रहेंगे। एसपी सरवणन टी स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। दूरदराज के केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए एसपी के निर्देश पर ई-रिक्शा और पीआरवी वाहनों की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 10 स्टैटिक और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट बाल सुधार गृह से फिर अपचारी फरार:सुबह 3:30 बजे चकमा देकर भागा, सुरक्षा पर उठे सवाल
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, पहले दिन 2500 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment