Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में प्रेमिका को बुलाने की जिद:युवक हाईटेंशन पोल पर चढ़ा, प्रेमिका को बुलाकर पुलिस ने उतारा

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के बिकवा जीतपुर भगोला गांव में बुधवार को एक युवक हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। वह अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा था, जिसके कारण गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मान-मनोवल के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का नाम इंदर है। उसने पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया है। युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग पर अड़ा हुआ था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। युवक के हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। युवक अपने मोबाइल फोन के साथ पोल पर चढ़ा हुआ था। थानाध्यक्ष ने युवक की प्रेमिका को भी मौके पर बुलवाया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को नीचे उतारने के लिए लगातार काफी देर तक अनुनय-विनय किया, जिसके बाद युवक नीचे उतरा। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि युवक को सकुशल उतार लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर कर अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव संपन्न:कृष्णकान्त गुप्ता अध्यक्ष, कृष्णानन्द सचिव चुने गए
    Next Article
    बलिया में आंगनबाड़ी सहायिका चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता:आवेदिकाओं की आपत्तियों का मौके पर किया गया निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment