Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर ने काटी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की बिजली:पीलीभीत में 7 दिनों से अंधेरे में दफ्तर, सवा लाख का बिल बकाया

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RES) का कार्यालय पिछले 7 दिनों से बिजली कटौती का सामना कर रहा है। विभाग पर सवा लाख रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर के माध्यम से आपूर्ति काट दी है। बिजली न होने से कार्यालय में पंखे और लाइट बंद हैं। भीषण गर्मी के कारण कर्मचारी पसीने में काम करने को मजबूर हैं। कंप्यूटर बंद होने से महत्वपूर्ण फाइलें और डिजिटल कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। अंधेरे और गर्मी से निपटने के लिए विभाग ने किराए पर जनरेटर मंगाया है। हालांकि, यह जनरेटर पर्याप्त नहीं है, क्योंकि इससे केवल अधिशासी अभियंता और कुछ चुनिंदा कमरों में ही बिजली मिल पा रही है। शेष कर्मचारी अंधेरे में बैठकर काम कर रहे हैं। बिजली कटने के तुरंत बाद विभाग ने बकाया भुगतान के लिए शासन को बजट की मांग भेजी थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी धनराशि आवंटित नहीं हो पाई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने बताया, 'स्मार्ट मीटर होने के कारण बकाया बिल पर बिजली कट गई है। हमारे पास वर्तमान में बजट उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण भुगतान में देरी हुई। हमने शासन को बजट के लिए मांग भेज दी है। जैसे ही बजट प्राप्त होगा, तुरंत बिल जमा कर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।' डिजिटल सिस्टम पर भारी पड़ा बकाया स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब सरकारी विभागों के लिए भी 'पहले भुगतान, फिर बिजली' वाला नियम गले की फांस बन गया है। फिलहाल, आरईएस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस उम्मीद में हैं कि शासन जल्द ही सवा लाख रुपये का बजट जारी करेगा, ताकि उन्हें इस उमस भरी गर्मी और अंधेरे से निजात मिल सके। तब तक, जिला मुख्यालय का यह अहम दफ्तर जनरेटर के धुएं और शोर के बीच रेंगने को मजबूर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाहन की टक्कर से कार में लगी आग:कानपुर में तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर लंबा जाम लगा
    Next Article
    बहन ने प्रेमी संग मिलकर भाई की हत्या की:मैनपुरी में भांजे के सामने मां ने मामा को मरवाया, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment