Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में पति को पीटकर मार डाला, VIDEO:नशे में रुपए मांगने पर हुआ विवाद, महिला ने लाठियों से किया हमला, गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहसिनपुर मंसूरपुर गांव में पत्नी ने डंडे से पति को जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल पति की कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मोहसिनपुर मंसूरपुर निवासी लगभग 75 वर्षीय हौसिला प्रसाद अपनी पत्नी के साथ रहते थे। होली के दिन हौसिला प्रसाद शराब के नशे में थे। वह पत्नी से पैसे मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने डंडे से पति की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान गंभीर चोट लगने से हौसिला प्रसाद की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा पति की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी महिला को हिरासत लिया। अकबरपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सड़क हादसा, नशे में धुत युवक की मौत:बाइक पोल से टकराई, 15 दिन पहले जन्मी बेटी ने पिता खोया
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी:6 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा किसानों का चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment