Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में 'स्कूल चलो अभियान' शुरू होगा:2026-27 सत्र के लिए बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की तैयारी

    19 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 'स्कूल चलो अभियान' चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना है। शासन स्तर से इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।. अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। इसके माध्यम से उन बच्चों को चिह्नित किया जाएगा जो अब तक स्कूल से बाहर हैं। इनमें विशेष रूप से प्रवासी परिवारों के बच्चे, बालिकाएं, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, कामकाजी बच्चे तथा दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों के बच्चे शामिल हैं। ऐसे सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराकर उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।इस बार यह अभियान बेसिक के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालयों में भी चलाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। अभियान के तहत तीन प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। पहला, तीन वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का आंगनबाड़ी और बालवाटिका में नामांकन कराया जाएगा। दूसरा, छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी बच्चों का कक्षा एक में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। तीसरा लक्ष्य सात से 14 वर्ष तक के स्कूल से बाहर बच्चों को चिन्हित कर उनका विद्यालयों में नामांकन कराना है। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में 'स्कूल चलो अभियान' दो चरणों में संचालित होगा। पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक और दूसरा चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। अभियान शुरू होने से पहले जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिले के लिए अभियान की रणनीति और विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में राजा बाबू हत्याकांड का दोषी जमानत पर छूटा:सुभसपा अध्यक्ष ओपी राजभर से की मुलाकात, सियासत में वापसी की तैयारी
    Next Article
    सुल्तानपुर में पेट्रोल पंप सेल्समैन को पीटा, VIDEO:दूसरी मशीन से पेट्रोल लेने को कहने पर विवाद, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment