Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में राजा बाबू हत्याकांड का दोषी जमानत पर छूटा:सुभसपा अध्यक्ष ओपी राजभर से की मुलाकात, सियासत में वापसी की तैयारी

    18 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के धम्मौर क्षेत्र में हुए चर्चित प्रधान विजय कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए तीर्थराज सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से जमानत मिल गई है। करीब आठ वर्ष जेल में रहने के बाद, वह 22 सितंबर 2025 को जमानत मिलने पर जेल से रिहा हो गया है। गौरतलब है कि धम्मौर के प्रधान विजय कुमार सिंह उर्फ राजाबाबू की हत्या 16 नवंबर 2015 को गोली मारकर की गई थी। इस मामले में तीर्थराज सिंह सहित कर्मवीर सिंह, अनुराग सिंह, निर्भय सिंह और शिवम सिंह को नामजद किया गया था। सत्र न्यायालय सुल्तानपुर ने 10 जनवरी 2023 को इन सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जेल से बाहर आने के बाद तीर्थराज सिंह ने एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय होने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सुल्तानपुर के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, तीर्थराज सिंह इसौली विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही एक चुनावी सभा आयोजित करने की योजना बना रहा है। इस सभा के माध्यम से वह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़कर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा सकता है। पूर्व में तीर्थराज सिंह समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे हैं। राजाबाबू हत्याकांड में जेल जाने के समय वह मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत थे। जमानत मिलने के बाद उनकी दोबारा सक्रियता को लेकर क्षेत्रीय राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में बाइक सवार पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार:कार से टक्कर मारकर लाठी-डंडों से पीटा था, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में 'स्कूल चलो अभियान' शुरू होगा:2026-27 सत्र के लिए बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment