Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में धूमधाम से मनाई जा रही होली:शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में रंगों का पर्व होली धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही त्योहार की रौनक दिख रही है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। चौक-चौराहों और गलियों में रंगों की फुहार के बीच लोग खुशी-खुशी होली का आनंद ले रहे हैं। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए बेतिया पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं और स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग, अशांति या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी अफवाह को तुरंत रोका जा सके। प्रशासन रंगों और प्रेम के इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी में है। परम फाउंडेशन की तरफ से भी एक होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ होली खेली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में पारंपरिक 'कपड़ा फाड़ होली' का उत्साह:शहरभर में अबीर-गुलाल से रंगीन हुआ माहौल
    Next Article
    महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए NDA उम्मीदवारों का हुआ ऐलान, देखें लिस्ट में किसका-किसका है नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment