Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमांपुर विधायक हरिओम को 64% जनता ने नकारा:भाजपा से कृष्णा राजपूत, सपा से सत्यभान शाक्य पहली पसंद, जानिए बसपा से कौन मजबूत

    4 hours ago

    2

    0

    कासगंज की अमापुर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक हरिओम को जनता ने भास्कर सर्वे में नकार दिया है। 64% जनता की राय है कि उन्हें दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए। 27% लोग ही उन्हें दोबारा विधायक देखना चाहते हैं। पार्टी की बात करें तो 72% लोग भाजपा का विधायक चाहते हैं, जबकि 25% लोग सपा को पसंद कर रहे हैं। बसपा को 3% लोगों ने पसंद किया है। भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में कृष्णा राजपूत को 40% जनता ने विधायक उम्मीदवार के तौर पर समर्थन दिया है। मौजूदा भाजपा विधायक हरिओम वर्मा को 38% लोगों ने पसंद किया है। वहीं, ब्रजेश वर्मा को 7% और केत सिंह वर्मा को 2% लोगों ने समर्थन दिया। अन्य भाजपा उम्मीदवारों को 13% जनता का समर्थन प्राप्त हुआ। कुल मिलाकर, 72% लोगों ने भाजपा को पसंद किया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के संभावित उम्मीदवारों में सत्यभान शाक्य को सर्वाधिक 49% जनता का समर्थन मिला है। इसके बाद विजेंद्र गौर को 21% और वीरेंद्र सोलंकी को 7% लोगों ने पसंद किया। अन्य सपा उम्मीदवारों को 23% समर्थन प्राप्त हुआ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संभावित प्रत्याशियों में देवेंद्र पायलेट को 29% जनता का समर्थन मिला है। राज कपूर बौद्ध को 21% और श्रीकृष्ण गौतम को 14% लोगों ने पसंद किया। बसपा के अन्य उम्मीदवारों को 36% जनता का समर्थन भास्कर सर्वे में दर्ज किया गया है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी 29 अक्टूबर को करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन:संभल में होगा लाइव प्रसारण, 5000 लोग जुटेंगे; डीएम-एडीएम ने तैयारियां देखी
    Next Article
    झांसी में यात्री कर रहे स्पेशल ट्रेन का इंतजार:7 से 15 घंटे की देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें, बोले- किराए के साथ टाइम भी दो गुना ले रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment