Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलदेव सीट पर भाजपा से पहली पसंद निरंजन सिंह धनगर:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार राजेंद्र शिखरवार, कांग्रेस से बलवीर प्रधान; जानिए विधायक का क्या हुआ

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा की बलदेव सीट पर भाजपा विधायक पूरन प्रकाश को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 81% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद निरंजन सिंह धनगर हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। BJP उम्मीदवार के रूप में निरंजन सिंह धनगर हैं पसंद बलदेव विधानसभा क्षेत्र से लोग भाजपा प्रत्याशी के रूप में निरंजन सिंह धनगर को देखना चाहते हैं। उनके पक्ष में 33 प्रतिशत लोग थे,जबकि विद्यायक पूरण प्रकाश के पक्ष में महज 22 प्रतिशत लोग नजर आए। पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया को 8 प्रतिशत,पूर्व मेयर मुकेश आर्य बंधु को 6 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। जबकि 31 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो चाहते हैं कि कोई अन्य उम्मीदवार बने। सपा के राजेंद्र सिकरवार के पक्ष में 48 प्रतिशत,रणवीर धनगर के पक्ष में 38,तुलसीराम धनगर के पक्ष में 10 प्रतिशत जबकि 4 प्रतिशत अन्य के पक्ष में नजर आए। इसी तरह कांग्रेस से बलवीर प्रधान के पक्ष में 34 प्रतिशत और विनोद दिवाकर के पक्ष में 19 प्रतिशत लोग नजर आए। जबकि 47 प्रतिशत अन्य के पक्ष में थे। वहीं बसपा से 76 प्रतिशत लोग अशोक कुमार को उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन एसपी ने पुलिस महकमे में किया फेरबदल:एट-चुर्खी थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ
    Next Article
    हाईकोर्ट ने पिछड़ा वर्ग आयोग गठन पर मांगा जवाब:प्रमुख सचिव पंचायती राज के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment