Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमीर आलम खान ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की:कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़, कहा- आजाद समाज पार्टी के बिना सरकार बनाना आसान नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने की सदर विधनसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने यह संकेत मंगलवार देर शाम मेरठ रोड स्थित फूड वैली बैंकट हॉल में आयोजित आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दिए। भारी बारिश के बावजूद इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमीर आलम खान ने कहा कि वर्तमान समय और परिस्थितियों को देखते हुए वे जनता और कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप सदर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने मंच से उपस्थित कार्यकर्ताओं से इस संबंध में खुलकर राय देने का आग्रह किया, ताकि संगठन की आगामी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके। कार्यक्रम में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिद्धू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पार्टी एक निर्णायक ताकत बनकर उभरेगी और बिना आजाद समाज पार्टी के किसी भी दल के लिए सरकार बनाना आसान नहीं होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता अनीस अंसारी ने की, जबकि संचालन सलीम कुरैशी ने किया। इस दौरान मंच पर मौजूद नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारी में सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया। अमीर आलम खान के सदर सीट से चुनाव लड़ने के संकेत के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि अमीर आलम पूर्व में विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे मंत्री और वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का पद भी संभाल चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 घंटे में 10.2°C गिरा तापमान, सुबह से निकली धूप:आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, कल से बढ़ेगा तापमान
    Next Article
    50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल:श्रावस्ती पुलिस ने दबोचा, तमंचा और कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment