Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:दो दोस्तों की मौत, पल्सर से भैंस देखकर लौट रहे थे

    1 hour ago

    2

    0

    इटावा के चकरनगर क्षेत्र में भरेह थाना सीमा के पास उदी-भरेह मार्ग पर कांयछि गांव के समीप मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पल्सर बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक भैंस देखकर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है। अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर मंगलवार देर शाम दोनों युवक पल्सर बाइक से भरेह क्षेत्र में भैंस देखने गए थे और वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे कांयछि गांव के पास उदी-भरेह मार्ग पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस की जांच में मृतकों की पहचान कल्याण अजीत सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी निमरी थाना सहसों और सुमित, उम्र करीब 25 वर्ष, पुत्र रघुवर सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं और घटना के समय एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने दोनों अस्पताल पहुंचाया राहगीरों की सूचना पर भरेह और चकरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। परिवारों में मचा कोहराम घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक शादीशुदा बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जगदीश भाटी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में घुसकर LLB छात्र को 3 गोलियां मारीं:एक सीने और दो पेट में लगीं, 4 दिन पहले पड़ोसी 2 भाइयों से विवाद हुआ था
    Next Article
    संभल में 34 डिग्री तापमान, AQI 126 दर्ज:दोपहर बाद बारिश की संभावना, फसलों को लाभ मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment