Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा बार एसोसिएशन चुनाव: कपिल चिकारा अध्यक्ष, अरशद भारती सचिव:चिकारा ने रिकॉर्ड 323 मतों से जीत दर्ज की, भारती 5 वोटों से जीते

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार देर शाम ऐतिहासिक नतीजे सामने आए। अध्यक्ष पद पर कपिल चिकारा ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की, जबकि अरशद भारती सचिव चुने गए। मतगणना 21 राउंड तक चली, जिसके बाद विजेताओं के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। अध्यक्ष पद के चुनाव में कपिल चिकारा को 480 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अख्तर हुसैन (157 वोट) को 323 मतों के भारी अंतर से हराया। यह अब तक का सबसे बड़ा जीत का अंतर बताया जा रहा है। अन्य प्रत्याशियों में आदिश खान सैफी को 136, महाराज सिंह को 112, संजय कुमार शर्मा को 101 और चैनसुख गोले को 14 वोट मिले। सचिव पद पर मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसमें त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिला। अरशद भारती ने 245 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फारुख को मात्र पांच वोटों से पराजित किया। तीसरे स्थान पर रहे निरंकार को 229 वोट मिले। दिनेश चौहान को 117, धर्मेंद्र सिंह को 120 और विशु पंडित को 56 वोट प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों का समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कपिल चिकारा और अरशद भारती ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बार एसोसिएशन के हित में कार्य करने और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। इस चुनाव में कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उम्मे अम्मारा द्वारा नाम वापस लेने के बाद शबनम परवीन निर्विरोध चुनी गईं। सदस्य कार्यकारिणी पुरुष जूनियर ग्रुप के चार पदों पर हरजीत सिंह राणा, फुरकान अली, मोहम्मद सिकंदर उर्फ सोनू और वसीम अख्तर आब्दी का चयन पहले ही हो गया था। महिला सी ग्रुप के दो पदों पर रेनू अग्रवाल और पूनम चौधरी भी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। कुल 1060 अधिवक्ताओं में से 1016 ने मतदान किया, जो उच्च भागीदारी को दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में दवाइयों से लदी पिकअप का एक्सल टूटा:दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर फंसी, जिम्मेदार एजेंसियां मौके से नदारद
    Next Article
    BHU के संविदा कर्मियों को कांग्रेस का समर्थन:अजय राय बोले- महिलाएं धरने पर, BJP नारी सम्मान की बात कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment