Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा की फैक्ट्रियों पर 1500 पुलिसकर्मी तैनात:नोएडा घटना के बाद प्रदर्शन की अफवाह पर पुलिस प्रशासन अलर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा में फैक्ट्रियों के बाहर हुए बवाल के बाद अमरोहा में आज सुबह से ही जिले भर की 20 से अधिक औद्योगिक इकाइयों पर लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। यह तैनाती फैक्ट्रियों के बाहर धरना प्रदर्शन की अफवाहों के मद्देनजर की गई थी। दोपहर तक जिले में स्थिति सामान्य बनी रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने सुबह 6 बजे से ही औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी थी। औद्योगिक क्षेत्र गजरौला में सीओ और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिसकर्मियों ने फैक्ट्रियों में शिफ्ट बदलने के दौरान मजदूरों के आवागमन पर भी कड़ी नजर रखी। दरअसल, दो दिन पहले कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में मजदूरों द्वारा फैक्ट्रियों के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने के संदेश वायरल हुए थे। इन अफवाहों के बाद जिले के आलाधिकारी सतर्क हो गए और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी गई। पुलिस ने फैक्ट्रियों के बाहर धरना प्रदर्शन की अफवाह फैलाने के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार सुबह यूएस फूड फैक्ट्री के बाहर कुछ मजदूर इकट्ठा हो गए थे। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मजदूरों को समझाकर वापस फैक्ट्री में काम पर भेज दिया, जिससे कोई बड़ा जमावड़ा नहीं हो सका। 17 अप्रैल को प्रस्तावित धरने की आशंका के चलते पुलिस ने गजरौला की एक दर्जन फैक्ट्रियों सहित जिले की 20 से अधिक फैक्ट्रियों के बाहर लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए थे। सुबह 6 बजे से ही गजरौला की हर बड़ी फैक्ट्री में, जहां मजदूरों की संख्या अधिक होती है, एक या दो इंस्पेक्टर सहित 60 से 70 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। गजरौला में दो सर्किल सीओ सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मुस्तैदी के कारण कोई भी मजदूर या अन्य व्यक्ति धरना प्रदर्शन नहीं कर सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सार्वजनिक अवकाश पर बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे कर्मचारी:कानपुर देहात में सीडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    गैरहाजिर चल रहे 12 पुलिस कर्मी सस्पेंड:बगैर कोई सूचना दिए एक महीने से लापता, नोटिस के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment