Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में 1141 स्थानों पर होगा होलिका दहन:पुलिस-प्रशासन ने जिले को जोन-सेक्टर में बांटा, ड्रोन से होगी निगरानी, कड़े इंतजाम

    17 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जनपद को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर की कमान मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। सुपरजोन की जिम्मेदारी चारों तहसीलों के एसडीएम और सीओ संभालेंगे। जिले में 3 मार्च को 1141 स्थानों पर होलिका दहन होगा, जबकि 4 मार्च को रंग खेला जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर कस्बों और शहरों में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग भी रहेगी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। अधिकारियों की ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है, और पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने चौकीदारों और स्थानीय लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने और किसी भी छोटी-बड़ी घटना की तत्काल सूचना देने की अपील की है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग मांगा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटर लिस्ट सही-अपडेट करने का विशेष अभियान:प्रदेशभर में मतदेय स्थलों पर हेल्प डेस्क, लखनऊ में BLO सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक रहेंगे
    Next Article
    चंदौली में शराब दुकान का लाइसेंस रद्द करने की मांग:दुकान मालिक पर मुकदमा दर्ज न होने पर उठ रहे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment