Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में 30 पुलिसकर्मियों का तबादला:एसपी ने जारी की सूची; 22 दरोगा और 8 सिपाही को नई तैनाती मिली

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जिले में 22 उपनिरीक्षकों और 8 आरक्षियों समेत कुल 30 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। एसपी लखन सिंह यादव ने स्थानांतरण सूची जारी की है। इसमें कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। अमरोहा नगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सलीम अहमद को सैदनगली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोट चौकी प्रभारी संजीव कुमार और कपासी चौकी प्रभारी विपिन कुमार को रहरा थाने भेजा गया है। जोया चौकी प्रभारी सुधीर तोमर को कस्बा चौकी धनौरा और अतरासी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार को बछरायूं थाने में तैनाती दी गई है। नीरज कुमार को कपासी चौकी प्रभारी और रवि कुमार को अमरोहा नगर भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक मोनिका तोमर को रहरा थाने और सचिन भाटी को अतरासी चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक सरज कुमार को डिडौली थाने में तैनात किया गया है। आठ आरक्षियों में गौरव कुमार और शिवा हुड्डा को नौगावां सादात, आकाश तोमर को गजरौला और मोहित भाटी को हसनपुर थाने भेजा गया है। महिला आरक्षी नम्रता यादव का रहरा से अमरोहा देहात तबादला किया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण से कैंट में बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी:BJP की सेफ सीट पर दिग्गजों के साथ टिकट की रेस में पत्नी-बहू
    Next Article
    गैस सिलेंडर में आग से किशोर और दादी झुलसे:हाथरस में चूल्हे पर तापते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment