Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में ब्राह्मण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव मनाया:वासुदेव तीर्थ स्थल पर किया हवन, आरती और भोजन का हुआ आयोजन

    17 hours ago

    1

    0

    अमरोहा शहर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव वासुदेव तीर्थ स्थल स्थित मंदिर में ब्राह्मण समाज द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर मूर्ति को स्नान कराकर नए वस्त्र और आभूषण पहनाए गए। इसके बाद हवन, आरती, प्रसाद वितरण और भोजन का आयोजन किया गया। रविवार को भगवान परशुराम मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं. विजय चतुर्वेदी और महामंत्री पं. कपिल शर्मा ने संयुक्त रूप से जन्मोत्सव का आयोजन किया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम की मूर्ति को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल से स्नान कराया गया। इसके उपरांत उन्हें नए वस्त्र और आभूषण धारण कराए गए। पं. आशुतोष त्रिवेदी ने वैदिक रीति से हवन, पूजन और भगवान परशुराम की आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम के बाद उपस्थित भक्तों के लिए प्रसाद और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पं. पवन कौशिक और पं. मनु शर्मा एडवोकेट ने इस दौरान संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु जी के छठे अवतार हैं और उनकी दिव्य भागवत ऊर्जा आज भी संसार में विद्यमान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के ही नहीं, बल्कि समस्त हिंदू समाज के पूजनीय आदर्श और प्रेरक हैं। वक्ताओं ने बताया कि भगवान परशुराम ने हमें शस्त्र और शास्त्र दोनों में महारत हासिल करने की शिक्षा दी है। उन्होंने ब्राह्मणों को बुराई का संहार करने और अच्छाई को स्वीकार करने की दिव्य प्रेरणा दी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भगवान परशुराम के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विजय चतुर्वेदी, कपिल शर्मा, सुशील शर्मा, पवन कौशिक, मनु शर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा, सीताराम बंधु, वीरेंद्र कुमार पाठक, पवन कुमार शर्मा, अतुल पंडित, संजय भारद्वाज, दीपक शर्मा, ललित शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, राजीव शुक्ला, उपेंद्रनाथ त्रिवेदी, विपुल शर्मा, वरुण त्रिवेदी, प्रतुल शर्मा, पीयूष शर्मा, रिशु दीक्षित, कपिल भारद्वाज, गौरव दीक्षित, सचिन त्रिवेदी, राज शर्मा, विवेक शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु चले:डीएम ने कलेक्ट्रेट से माल्यार्पण कर दल को लखनऊ के लिए रवाना किया
    Next Article
    कानपुर में 300 नए मतदान केंद्र बनाने की तैयारी:SIR के बाद अफसर तैयारियों में जुटे, वोटिंग परसेंटेज में होगा सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment