Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में फैक्ट्रियों के बाहर प्रदर्शन की आशंका,1500 पुलिसकर्मी तैनात:US फूड फैक्ट्री के बाहर जुटे मजदूरों को समझाकर लौटाया, 8 हिरासत में

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में फैक्ट्रियों के बाहर हुए बवाल के बाद अमरोहा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही अमरोहा की 20 से अधिक फैक्ट्रियों पर करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल धरना प्रदर्शन की सूचना के बीच पुलिस की पूरे दिन निगरानी रही। वहीं हर बड़ी फैक्ट्री पर 60 से 70 पुलिसकर्मी, एक-दो इंस्पेक्टर को तैनात किया गया। अफवाहों को लेकर सतर्क पुलिस ने सुबह से ही औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। गजरौला औद्योगिक क्षेत्र में सीओ और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फैक्ट्रियों में शिफ्ट बदलने के दौरान मजदूरों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी गई। देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… दो दिन पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में मजदूरों के धरना प्रदर्शन से जुड़ी सूचना वायरल हो रही थी। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और 17 अप्रैल को संभावित धरने को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। शुक्रवार सुबह यूएस फूड फैक्ट्री के बाहर कुछ मजदूर इकट्ठा हुए। लेकिन पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया और शांतिपूर्वक काम पर वापस भेज दिया। इससे किसी भी तरह की भीड़ या हंगामे की स्थिति नहीं बनने दी गई। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं जिले की एक दर्जन बड़ी फैक्ट्रियों सहित 20 से अधिक इकाइयों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हर बड़ी फैक्ट्री पर 60 से 70 पुलिसकर्मी, एक-दो इंस्पेक्टर के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, जिले में करीब 150 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं, जिन पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते कहीं भी धरना प्रदर्शन नहीं हो सका और हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- धू-धू कर जला युवक, सिर से धड़ अलग; VIDEO:बदायूं में हाईटेंशन लाइन की पोल पर चढ़कर बिजली बना रहा था; सिर जमीन पर गिरा बदायूं में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक धू-धू कर जलने लगा। बुरी तरह से जलकर उसका सिर जमीन पर आ गिरा जबकि पूरा धड़ तारों में फंसा रहा। शुक्रवार सुबह की यह घटना वजीरगंज थानाक्षेत्र के धीमरपुर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में कंटेनर-बोलेरो की टक्कर, 6 लोग घायल:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हादसा, गंगा स्नान से लौट रहे थे
    Next Article
    महिला तहसीलदार ने DM पर लगाए आरोप:फिरोजाबाद में जांच बंद कराने के लिए 1.75 लाख का आईफोन लेने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment