Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में कंटेनर-बोलेरो की टक्कर, 6 लोग घायल:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हादसा, गंगा स्नान से लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर आज दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। कंटेनर और बोलेरो कार की टक्कर में बोलेरो में सवार छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के प्रताप चौराहे के पास हुई। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें बृजेश देवी और छविकांत (निवासी बड़ा नगला, थाना कोतवाली सादाबाद) शामिल हैं। इसके अलावा, बच्चू सिंह, चंचल और प्रीति (निवासी पुनहेर, डींग, राजस्थान) को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो चालक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। बताया गया है कि ये सभी लोग राजघाट से गंगा स्नान कर गांव बड़ा नगला, थाना कोतवाली सादाबाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार हाथरस भी जिला अस्पताल पहुंचीं और उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में आठवां पोषण पखवाड़ा शुरू, महिलाएं हुई सम्मानित:कमिश्नर, डीएम,सीडीओ ने किया शुभारंभ; नारी शक्ति वंदन पर हुई चर्चा
    Next Article
    अमरोहा में फैक्ट्रियों के बाहर प्रदर्शन की आशंका,1500 पुलिसकर्मी तैनात:US फूड फैक्ट्री के बाहर जुटे मजदूरों को समझाकर लौटाया, 8 हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment