Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सड़क हादसे में युवक की मौत:बहन की शादी का कार्ड देने जा रहा था, मां-भाई गंभीर रूप से घायल

    1 hour ago

    2

    0

    पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में युवक की मां और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा तब हुआ जब युवक अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देने जा रहा था। जानकारी के अनुसार, करेली थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया निवासी राजकुमार अपनी मां वर्ना देवी और 8 वर्षीय छोटे भाई राजनंद के साथ बाइक पर सवार होकर शाहजहाँपुर जा रहे थे। उनकी बहन चांदनी की शादी 27 अप्रैल को होनी थी, जिसके निमंत्रण पत्र देने वे बंडा थाना क्षेत्र स्थित अपने ताऊ के घर जा रहे थे। उनकी बाइक बिलसंडा क्षेत्र में खन्नौत नदी से पहले कुर्रेया पेट्रोल पंप के पास पहुंची। इसी दौरान, दोनों ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रालियों के बीच उनकी बाइक असंतुलित होकर फंस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को बिलसंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टर अखिलेश कुमार ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय राजकुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल मां वर्ना देवी और भाई राजनंद की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मृतक के ममेरे भाई शिव कुमार ने बताया कि परिवार बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था। थाना अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों और उनके चालकों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 6.45 लाख वोट कटे:8 सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा नाम हटे, विधायकों की बढ़ी चिंता
    Next Article
    मेरठ में सुबह से खिली धूप के साथ छाई घटा:हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत तो धूल उड़ने से बढ़ी परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment