Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रतिबद्ध आंध्र प्रदेश की सरकार! सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिया सुरक्षा और विकास का भरोसा

    3 hours from now

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पिछड़ा वर्ग (BC) के उत्थान को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उन्होंने दोहराया कि सरकार पिछड़ा वर्ग के कल्याण और विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और उनके समुदायों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के बीसी वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केसाना शंकर राव और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. श्रीनिवास गौड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।इसे भी पढ़ें: Minab School Attack | टूटे वादों का इतिहास और 168 मासूमों का खून... अमेरिका से वार्ता के बीच ईरान ने दुनिया को दिखाई जंग की कड़वी हकीकत नायडू ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार उनके समुदायों के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार के सामने आबादी के अनुपात के आधार पर पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने का मुद्दा उठाएं। उन्होंने पिछड़े समुदायों की सुरक्षा के लिए एक कानून बनाने की भी मांग की।इसे भी पढ़ें: US- Iran Ceasefire | इस्लामाबाद समिट है मध्य-पूर्व में शांति की आखिरी उम्मीद? ईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू साथा ही स्थानीय निकायों में 34 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, केंद्र सरकार में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने, समर्पित बजट आवंटन के साथ ओबीसी उप-योजना शुरू करने और सरकारी विभागों में लंबित रिक्तियों को भरने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार सभी क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग समुदायों के लिए न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal Elections 2026 | बंगाल के चुनावी रण में मोदी की 'त्रिशक्ति' रैली! कटवा, जंगीपुर और कुशमंडी में भरेंगे हुंकार
    Next Article
    'सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा हो...', ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी और साफ धमकी, कहा- Strait of Hormuz तो खोलना ही होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment