Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में पुलिस के सामने कांवड़ियों पर पथराव:सिपाही समेत 5 घायल, भंडारे में डीजे पर नाच रहे थे, दूसरे समुदाय के युवक मना रहे थे बर्थडे

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के अमरोहा में कांवड़ियों पर मुस्लिम समुदाय के युवकों ने पथराव कर दिया। बर्तन फेंक-फेंककर मारे। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दरअसल कांवड़ियों का एक जत्था शनिवार शाम हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटा था। सभी अपने मोहल्ले में भंडारे का आयोजन कर रहे थे। डीजे बजाकर भोले बाबा के भजनों पर डांस कर रहे थे। यहां से 50 मीटर दूरी पर कुछ मुस्लिम युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे। आरोप है कि दूसरे समुदाय के दो दर्जन से अधिक युवक आए और भंडारे को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। कांवड़ियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। भंडारे से चौका, बेलन, तवा आदि उठाकर कांवड़ियों के जत्थे पर फेंकने लगे। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान एक सिपाही भी पत्थर लगने से घायल हो गया। वहीं कांवड़ियों में से एक बुजुर्ग महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। भीड़ जुटती और पुलिस की और फोर्स को आता देख आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। गुस्साए कांवड़ियों ने उनकी बाइक को तोड़ डाला। मामले में पुलिस ने दूसरे समुदाय के 5 नामजद और 22-25 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस वीडियो से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेबड़ा बाईपास स्थित शिव मंदिर के पास की बताई जा रही है। हंगामे और पथराव की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेबड़ा बाईपास के रहने वाले कुछ लोग हरिद्वार से गंगाजल लेकर शनिवार शाम लौटे थे। विद्या देवी के घर के करीब शिव मंदिर के पास रात में भंडारा आयोजित किया जा रहा था। डीजे लगवाया गया था। खाना खाने के बाद कांवड़िये डीजे पर भगवान शिव के भक्ति गीतों पर डांस कर रहे थे। विद्या देवी की नातिन राखी ने बताया- महज 50 मीटर की दूरी पर कुछ युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे। वे रात करीब 10 बजे अचानक करीब 25-30 युवक भंडारे के पास आए और कार्यक्रम को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। भगवान को अपशब्द बोलने लगे। सभी युवक एक दूसरे के मुस्लिम नाम ले रहे थे। उनमें से एक खुद को पत्रकार बता रहा था। हम लोगों ने विरोध किया तो युवकों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। बड़े-बड़े पत्थर उठाकर हम पर फेंकना शुरू कर दिया। भंडारे के बर्तन उठाकर फेंकने लगे। मेरी दादी के सिर पर पत्थर का चौका फेंक कर मार दिया। उनका सिर फूट गया। और 4 लोगों को चोट आई। कांवड़ियों ने डायल-112 पर सूचना दी तो बाइक पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। हमलावरों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जिससे सिपाही शोएब रजा खान के सिर में पत्थर लग गया। उनका सिर भी फट गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज तोमर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस को आता देख हमलावर अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग निकले। गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिस के सामने ही हमलावरों की बाइकें तोड़ डालीं। पुलिस ने सिपाही समेत सभी 5 घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मलहम-पट्‌टी करने के बाद सभी को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। 5 नामजद समेत 22-25 अज्ञात पर मुकदमा पुलिस ने घायल विद्या देवी के बेटे अभिषेक सैनी की तहरीर पर 4 नामजद और 22–25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों में इमरान, मुकीम, दरबारे कला निवासी युनिस अली पुत्र आसिक अली और बसावनगंज निवासी मोहम्मद जाहिद पुत्र मुन्ना शामिल हैं। घर में घुसकर हमला करने का आरोप अभिषेक सैनी पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी ने तहरीर में बताया कि रात करीब 9 बजे शिव मंदिर के पास भंडारा चल रहा था। इसी दौरान आरोपियों पहुंचे थे। जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर हमला किया। पथराव में उनकी मां विद्या देवी के सिर में गंभीर चोट आई। हरिद्वार से कांवड़ लाए अन्य शिवभक्त भी घायल हुए। अधिकारी बोले- दोषी बक्शे नहीं जाएंगे, शांति बनाए रखें… सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया- 5 नामजद समेत 22-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ वीडियो फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए मौके पर पर्याप्त फोर्स तैनात कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा- मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में पुलिस तैनात है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन शहर में तनाव बना हुआ है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 180 देशों से लाखों श्रद्धालु आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र पहुंचेंगे:महाशिवरात्रि उत्सव में श्रीश्री रवि शंकर की उपस्थिति, विशेष वेबकास्ट को विश्वभर में देखेंगे भक्त बेंगलुरू आर्ट ऑफ लिविंग अंतरराष्ट्रीय केंद्र इस वर्ष अद्वितीय आध्यात्मिक उत्साह और भव्यता के साथ महाशिवरात्रि का आयोजन करने के लिए पूर्णतः तैयार है। 180 से अधिक देशों से लाखों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर एकत्रित हो रहे हैं, जहाँ वे ध्यान, पावन रुद्र होम, भावविभोर कर देने वाले भजन तथा गहन आंतरिक मौन से परिपूर्ण एक दिव्य संध्या का अनुभव करेंगे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत:लाउडस्पीकर तार जोड़ते समय हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
    Next Article
    हमीरपुर के संगमेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब:महाशिवरात्रि पर यमुना-बेतवा संगम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment