Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत:लाउडस्पीकर तार जोड़ते समय हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के रफी गढ़ी में रविवार की सुबह करीब 8 बजे करंट लगने से युवक की मौत हो गयी। यह हादसा उस समय हुआ जब 34 वर्षीय धर्मवीर सिंह शिवाला मंदिर पर आयोजित होने वाली रामचरित मानस पाठ की तैयार के लिए लाउडस्पीकर का तार जोड़ रहा था। परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार करंट लगने से उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। धर्मवीर सिंह अपने पीछे पत्नी नेहा, मां लक्ष्मी और एक विवाहित बहन रिंकी को छोड़ गए हैं। उनका एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। धर्मवीर गांव में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे और उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 बजे तक 21 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके:महाशिवरात्रि पर माघ मेला का आखरी स्नान, शिवालयों में लगी लंबी लाइन
    Next Article
    अमरोहा में पुलिस के सामने कांवड़ियों पर पथराव:सिपाही समेत 5 घायल, भंडारे में डीजे पर नाच रहे थे, दूसरे समुदाय के युवक मना रहे थे बर्थडे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment