Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर के संगमेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब:महाशिवरात्रि पर यमुना-बेतवा संगम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भीड़

    1 hour ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के अवसर पर हमीरपुर के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। हमीरपुर मुख्यालय में यमुना नदी के तट पर स्थित प्राचीन संगमेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही यहां भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालु बेलपत्र, दूध और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर, प्रशासन ने एक दिन पहले ही सभी शिवालयों के आसपास साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की थी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है। संगमेश्वर मंदिर के महंत त्रिभुवन दास जी महाराज ने बताया कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। शिव पुराण में वर्णित यमुना और बेतवा के संगम पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर को इसी स्थान से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि यहां श्रद्धापूर्वक अभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में पुलिस के सामने कांवड़ियों पर पथराव:सिपाही समेत 5 घायल, भंडारे में डीजे पर नाच रहे थे, दूसरे समुदाय के युवक मना रहे थे बर्थडे
    Next Article
    महराजगंज सिंचाई कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment