Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में ससुराल से लौटे युवक ने की खुदकुशी:पत्नी के न आने से था परेशान, घर में फंदे से लटका मिला शव

    12 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के आदमपुर थाना अंतर्गत भूबरा में गुरुवार रात सुसराल से लौटकर घर आए कृष्ण (20) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल से लौटने के बाद उठाया आत्मघाती कदम सीओ पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक, क्षेत्र के भूबरा गांव निवासी कृष्ण की शादी दो साल पहले संभल जिले के अख्तियारपुर की रहने वाली निशा से हुई थी। पिता ब्रजपाल सिंह ने जानकारी दी कि बीते आठ दिन पूर्व बेटा बहू को ससुराल से लेने पहुंचा था, लेकिन किसी कारणवश बहू नहीं आई। जिस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था। गुरुवार को वह ससुराल से लौटकर घर आया और दिनभर सामान्य व्यवहार करता रहा। रात में वह अपने कमरे में चला गया। जिसके बाद वह बाहर नहीं निकला। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर देखा तो फंदे से लटका मिला परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलकर देखा तो कृष्ण फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कृष्ण को फंदे से उतार नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि पत्नी निशा के अलावा उसकी बेटी कशिश है। नहीं मिला सुसाइड नोट सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल, मृतक के पास से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। वहीं, परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली के कुम्हार को एक् करोड़ का GST नोटिस:बोला- खुद को बेचकर भी भर नहीं पाउंगा, परिवार समेत आत्महत्या कर लूंगा
    Next Article
    नवेडी में गूंजेगा भागीदारी न्याय का शंखनाद:प्रदेश अध्यक्ष बोले- रोहिणी आयोग की सिफारिशों को लागू कराएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment