Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली के कुम्हार को एक् करोड़ का GST नोटिस:बोला- खुद को बेचकर भी भर नहीं पाउंगा, परिवार समेत आत्महत्या कर लूंगा

    18 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में मिट्‌टी के बर्तन बनाने वाले गरीब कुम्हार को 1 करोड़ 25 हजार 297 रुपये का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नोटिस मिला है। नोटिस मिलने के बाद से कुम्हार और उसका परिवार बेहद परेशान है। 4 दिन पहले कुम्हार को डाक से नोटिस प्राप्त हुआ। निरक्षर कुम्हार को पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया। गांव के पढ़े-लिखे लोगों ने बताया- तुम्हारे ऊपर जीएसटी चोरी का आरोप लगाया है। उसी का नोटिस है। कुम्हार और उसके परिवार हक्का-बक्का रह गए। पीड़ित किसान ने कहा- पिछले तीन पुश्तों से तो मैं मिट्‌टी के बर्तन बना रहा हूं। जैसे-तैसे घर चलता है। इस काम के अलावा कोई दूसरा काम नहीं। अब इतनी बड़ी राशि चुकानी पड़ी तो कहां से लाउंगा। खुद को भी बेच दूंगा तो जुटा नहीं पाउंगा। कहा- अगर नोटिस वापस नहीं हुआ तो परिवार समेत आत्महत्या को मजबूर हो जाउंगा। नोटिस के अनुसार, कुम्हार के नाम पर बिहार में 6 फर्में रजिस्टर्ड हैं। जिन पर अलग-अलग लाखों रुपए का जीएसटी चोरी का आरोप है। हालांकि विभागीय सूत्रों के अनुसार, कुम्हार के साथ साइबर फ्रॉड करके उसके नाम पर इन फर्मों का फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन किया गया है। फिलहाल गरीब कुम्हार ने खुद को धोखाधड़ी का शिकार बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़ लीजिए... जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रघुवीरगंज बाजार निवासी मोहम्मद शहीद पिछली तीन पुश्तों से कुम्हार का काम कर रहे हैं। मिट्‌टी के घड़े-सुराही बनाकर जैसे-तैसे पत्नी और तीन बच्चों को पालते हैं। मो. शहीद ने बताया- 16 फरवरी को उनके पते पर एक डाक आया। अंदर एक लेटर था। पढ़ा-लिखा न होने के कारण उन्हें कुछ समझ नहीं आया। गांव के शिक्षित लोगों ने बताया- यह GST विभाग का शोकॉज नोटिस था। उनके ऊपर 1 करोड़ 25 हजार 297 रुपए की जीएसटी चोरी का आरोप है। नोटिस में एक महीने का समय दिया गया है। 16 मार्च तक उन्हें संबंधित कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना है। फिलहाल कोई रकम जमा नहीं करनी है, बल्कि बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। पुश्तैनी कुम्हार, कुल्हड़-सुराही बनाकर चलाते हैं घर मोहम्मद शहीद ने बताया- वे पेशे से कुम्हार हैं। अपनी पत्नी साजिदा और तीन बच्चों के साथ मिट्टी के कुल्हड़, घड़ा, सुराही और खिलौने बनाकर जीवन यापन करते हैं। वह निरक्षर हैं, इसलिए नोटिस की भाषा और कानूनी प्रक्रिया समझना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा- हमने कभी कोई बड़ी फर्म या कारोबार नहीं किया। यह हमारा पुश्तैनी धंधा है। परिवार का कहना है कि इतनी बड़ी रकम का नोटिस उनके लिए असंभव है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इस नोटिस से मानसिक दबाव में है। पैन-आधार के दुरुपयोग का आरोप, बिहार में फर्जी फर्म बनाने की आशंका पीड़ित का आरोप है कि उनके पैन कार्ड और आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर बिहार में एक फर्जी फर्म बनाई गई। सूत्रों के अनुसार करीब छह वर्ष पहले बिहार में फर्म रजिस्ट्रेशन के दौरान उनके दस्तावेजों का उपयोग किया गया था। बताया जा रहा है कि फर्म के प्रोपराइटर ने अनपढ़ होने का फायदा उठाकर आधार का ओटीपी लेकर रजिस्ट्रेशन कराया। मोहम्मद शहीद का कहना है कि आठ वर्ष पहले उनका आधार और पैन कार्ड खो गया था। करीब पांच वर्ष पहले उन्होंने नए दस्तावेज बनवाए थे। अधिवक्ताओं की सलाह- तुरंत एफआईआर दर्ज कराएं जीएसटी से जुड़े अधिवक्ताओं का कहना है कि इस तरह के फ्रॉड के मामले अक्सर सामने आते हैं। लोगों को तब जानकारी होती है जब उनके पते पर भारी-भरकम टैक्स नोटिस पहुंच जाता है। कानूनी विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि पीड़ित को तुरंत अपने क्षेत्र के थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए और संबंधित जीएसटी कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित बयान देना चाहिए। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 'इकलौते बेटे को बर्थ-डे मनाने भेजा…वो कफन में लिपटकर लौटा':झांसी में मां बोली- पहली बार पार्टी करने भेजा, वो छोड़कर चला गया “मेरा बेटा 16 साल का हो गया था। वह हर बार घर में ही बर्थडे पार्टी करता था, लेकिन पहली बार मैंने उसे पार्टी के लिए घर के बाहर अकेले जाने दिया। क्या पता था कि मैं उसे आखिरी बार देख रही हूं। जब बेटा घर लौटा, तो कफन में लिपटा हुआ था। वह हम लोगों को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।” यह कहना है अपने इकलौते बेटे निवेश को खोने वाली मां नीतू सक्सेना का। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचकूला में कार और बाइक की टक्कर:युवक की मौत, साथी घायल; यूपी के रहने वाले, ड्राइवर के खिलाफ FIR
    Next Article
    अमरोहा में ससुराल से लौटे युवक ने की खुदकुशी:पत्नी के न आने से था परेशान, घर में फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment