Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में श्रमिकों को भड़काने में आठ पर FIR:मजदूरों को भड़काने और गजरौला बंद की अपील का मामला

    3 hours ago

    2

    0

    अमरोहा के गजरौला औद्योगिक क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश वायरल कर 'गजरौला बंद' की अपील करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गजरौला थाने में तैनात दरोगा सुधीर कुमार तोमर द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, कुछ व्यक्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में कार्यरत मजदूरों को भड़काने का प्रयास किया। आरोपियों ने 'हमारा हक-हमारी पहचान' जैसे संदेश वायरल किए, जिसमें 17 अप्रैल को गजरौला बंद करने, कंपनियों के गेट पर तालाबंदी करने और आंदोलन करने की अपील की गई थी। वायरल संदेश में दावा किया गया था कि गजरौला की फैक्टरियों में वर्षों से कार्यरत मजदूरों को उनका उचित वेतन नहीं मिल रहा है। इसमें यह भी कहा गया कि जब तक सरकार द्वारा घोषित सैलरी लागू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संदेश में 'मजदूर एकता जिंदाबाद' जैसे नारे भी शामिल थे, जिनका उद्देश्य श्रमिकों को एकजुट करना था। इन संदेशों के बाद शुक्रवार को मजदूरों ने फैक्टरियों के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने जिले की 30 से अधिक बड़ी फैक्टरियों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया था। इसके बावजूद, गजरौला स्थित यूएस फूड फैक्टरी के बाहर श्रमिकों ने प्रदर्शन किया और हाईवे जाम करने की भी कोशिश की। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर श्रमिकों से बातचीत की और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में मोहित त्यागी, गौतम सिंह, अंकुश, अरमान, सचिन, शिवम, मनीष और गगन शर्मा सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया था। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि सभी आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या भड़काऊ संदेश को न फैलाने और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परशुराम जन्मोत्सव पर कानपुर देहात में आयोजन:पुखरायां में 51, बरौर में 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार
    Next Article
    48 दिन के उपचार के बाद बच्ची की मौत:फर्रुखाबाद में 28 फरवरी को खेत में मिली थी नवजात, SNCU में थी भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment