Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम जन्मोत्सव पर कानपुर देहात में आयोजन:पुखरायां में 51, बरौर में 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे जनपद में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के रूप में जनपद स्तरीय "विप्र समागम व संत पूजन" 19 अप्रैल 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से अकबरपुर स्थित इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में संत पूजन, महाआरती, कथा व्यास एवं पुरोहितों का सम्मान, भजन-कीर्तन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न संत-महात्मा और विद्वान श्रद्धालुजनों को आशीर्वचन देंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में, पुखरायां नगर पालिका परिषद क्षेत्र के रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में ब्रह्मसेवा संस्थान द्वारा 51 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा। संस्थान इस अवसर पर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार भी करेगा, जिसमें नए सदस्यों को जोड़कर उन्हें विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वहीं, बरौर कस्बा स्थित शुक्ला गेस्ट हाउस में ब्रह्म राष्ट्रीय चेतना परिषद के तत्वावधान में 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के उपरांत ब्रह्म समाज के लोगों के लिए सात्त्विक सामूहिक भोज की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त, रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में सुभाष चौक और झींझक चौराहा, रसूलाबाद में सर्वब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समितियों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकासनगर में 250 झुग्गीवालों को मिलना था फ्लैट:3 साल में सिर्फ सर्वे हो सका, PWD से सूडा को हैंडओवर नहीं हुई जमीन
    Next Article
    अमरोहा में श्रमिकों को भड़काने में आठ पर FIR:मजदूरों को भड़काने और गजरौला बंद की अपील का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment