Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा नेशनल हाईवे पर किसान की मौत:डिडौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने रौंदा, पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    2

    0

    अमरोहा में नेशनल हाईवे 9 पर एक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर के सामने गुरुवार रात अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे किसान को कुचल दिया। मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना निवासी आबिद पुत्र सादक के रूप में हुई है। आबिद अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने ससुराल मिलक गौसपुर जा रहे थे। जब वह गांव चौधरपुर के पास नेशनल हाईवे 9 को पैदल पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे 9 पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का दावा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साध्वी भेष में पकड़ी गई थी गैंगस्टर पूजा तोमर:कन्नौज में जमानत सुनवाई की तारीख बढ़ी, चर्चित रेप कांड में सह आरोपी, अधिवक्ता बोले- उनका पिंडदान हो चुका
    Next Article
    एमबीबीएस में एडमिशन का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:सोनभद्र-लखनऊ साइबर पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment