Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमबीबीएस में एडमिशन का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:सोनभद्र-लखनऊ साइबर पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

    3 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र की साइबर पुलिस ने नीट/एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का भरोसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लखनऊ से गिरोह के सरगना संचित चंद्रा के साथ विनय कुमार मौर्या और आकाश सिन्हा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के तार यूपी, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक फैले हैं। गिरोह 2017 से सक्रिय था। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम बृहस्पतिवार को सोनभद्र पहुंची और न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जिला कारागार भेज दिया गया। 22 लाख की ठगी का मामला पिछले दिनों सोनभद्र के एक पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर दी। बताया कि एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर उससे 22 लाख रुपये ठगे गए। प्रभारी निरीक्षक डीके चौधरी ने जांच शुरू की तो पता चला कि ठगी के तार लखनऊ से जुड़े हैं। एसपी ने छह सदस्यीय टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए। बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग से पुलिस को जानकारी मिली कि गिरोह के तीन लोग लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड के पास जूडियो शॉपिंग माल में मौजूद हैं। लखनऊ से गिरफ्तारी साइबर पुलिस ने कृष्णानगर, लखनऊ के संचित चंद्रा, कंघी-नेवाजगंज, लखनऊ निवासी विनय कुमार मौर्या, और सिकंदराबाद, आंध्र प्रदेश के बोईगपल्ली निवासी आकाश सिन्हा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 07 मोबाइल फोन, 07 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, बैंक रसीदें और एक बिना भरा एचडीएफसी बैंक का चेक बरामद हुआ। लखनऊ के जेबी अंपायर में खोल रखा था दफ्तर पुलिस ने पूछताछ में बताया कि गिरोह ने अपोलो हॉस्पिटल के पास स्थित जेबी अंपायर में चौथे फ्लोर पर ऑप्टिमस एजुकेशन कंसल्टेंसी के नाम से दफ्तर खोल रखा था। दफ्तर में कॉल सेंटर के जरिए नीट उत्तीर्ण छात्रों और प्रवेश वंचित छात्रों को सरकारी एवं प्रतिष्ठित निजी कॉलेजों में सीट पक्की कराने का झांसा देकर ठगी की जाती थी। पीड़ितों से विभिन्न खातों में बड़ी रकम जमा करवा ली जाती थी। डीके चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। नेटवर्क कई राज्यों तक फैला डीके चौधरी ने बताया कि आरोपियों का लखनऊ, जालौन और सोनीपत से सीधे संबंध पाया गया है। ओडिशा के लोगों से भी नेटवर्क जुड़े होने के संकेत हैं। नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनके ठगी में योगदान की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही कई और गिरफ्तारी हो सकती है। संचित और विनय के खिलाफ पहले से दर्ज मामले संचित चंद्रा के खिलाफ लखनऊ के जानकीपुरम में तीन, जालौन में एक और सोनीपत में तीन मामले दर्ज हैं। ये मामले 2018 से 2025 के बीच हुए। विनय कुमार मौर्या के खिलाफ जालौन साइबर थाने में पिछले वर्ष एक मामला दर्ज था। मामला जानिए पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम, जनपद सोनभद्र में बताया कि अभियुक्तों ने नीट परीक्षा के माध्यम से एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर कुल ₹22,00,000 की ठगी की। संबंधित धारा 318(4), 336(3) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस की कार्रवाई एसपी ने तुरंत साइबर क्राइम टीम को सक्रिय किया। बैंक खातों का विश्लेषण, मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन ट्रैकिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। लगातार प्रयासों के बाद लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड के पास जूडियो शॉपिंग माल से तीनों अभियुक्तों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुला गिरोह का खेल अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि प्रदेश के बड़े कोचिंग संस्थानों और कॉलेजों का डेटा ऑनलाइन मंगवाया जाता था। कॉल सेंटर के माध्यम से नीट पास छात्रों और प्रवेश वंचित छात्रों से संपर्क कर उन्हें अच्छे कॉलेज में सीट दिलाने का भरोसा देकर ठगी की जाती थी। अपराधी इतिहास और निवेश की पड़ताल संचित चंद्रा और विनय कुमार मौर्या के खिलाफ लखनऊ, हरियाणा और जालौन में पहले भी कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। साइबर क्राइम प्रभारी डीके चौधरी ने कहा कि आरोपी आकाश सिन्हा रेस्टोरेंट खोलकर पैसे का निवेश कर रहा था। इसके अलावा कई जगहों पर और निवेश होने की संभावना है। मामले पर एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा नेशनल हाईवे पर किसान की मौत:डिडौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने रौंदा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    CSK vs PBKS: आज खेलेंगे एमएस धोनी? पहले मैच में क्या हो गए थे बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment