Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा नेशनल हाईवे पर युवक का ट्रक ने कुचला:डिडौली फ्लाईओवर पर हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    11 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर रविवार दोपहर एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली डिडौली क्षेत्र के डिडौली फ्लाईओवर पर हुई, जहां एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान दिल्ली के थाना खजूरी इलाके के राजीव विहार निवासी अनस (30) पुत्र फिरोज के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनस मुरादाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रक के सामने अचानक कूद गया। ट्रक की टक्कर से वह कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायल अनस को एंबुलेंस द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि अनस मानसिक रूप से कमजोर था और कई दिनों से घर से निकला हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र वालियान ने बताया कि युवक ट्रक के आगे कूद गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत:पिता से मिलने जा रही थी, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
    Next Article
    अमेठी में दूल्हे के पिता से लूटने वाले तीन गिरफ्तार:47 हजार नकद, हैंडबैग और मोटरसाइकिल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment