Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में दूल्हे के पिता से लूटने वाले तीन गिरफ्तार:47 हजार नकद, हैंडबैग और मोटरसाइकिल बरामद

    9 hours ago

    1

    0

    अमेठी पुलिस ने तीन दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता से हुई लूट का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने इस मामले में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है।उनके पास से लूटे गए 47,400 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ही निवासी हैं। यह घटना बीते 19 फरवरी को अमेठी कस्बे के अमर मैरिज लॉन के पास हुई थी।बारात निकलने ही वाली थी कि इसी दौरान एक लुटेरे ने दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।बैग में कुल एक लाख रुपये बताए गए थे। घटना के बाद दूल्हे के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की गई।आज दोपहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट को अंजाम देने वाले आरोपी एक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अमेठी कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर कोडरी मजरे नुवावा गांव निवासी सचिन कुमार चौहान, लोनियापुर निवासी सिराजुद्दीन उर्फ लकी और लोनियापुर निवासी धीरज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सचिन के पास से 13,000 रुपये, सिराजुद्दीन के पास से 14,000 रुपये और धीरज के पास से 12,000 रुपये बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, सिराजुद्दीन के पास से एक हैंडबैग और 8,400 रुपये भी मिले।जिस मोटरसाइकिल पर तीनों सवार थे, उसके कागजात भी उनके पास नहीं थे। अभियुक्तों ने बताया कि 19 फरवरी को रात करीब 9 बजे वे अमर मैरिज लॉन में एक शादी में शामिल हुए थे। सिराजुद्दीन उर्फ लकी ने एक व्यक्ति को धक्का मारकर उसका बैग छीना और पास खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार अपने साथियों के साथ भाग गया।उन्होंने लूटे गए रुपयों को आपस में बांट लिया था और कुछ खर्च भी कर दिए थे।पुलिस अब इस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था आज घटना का अनावरण किया गया है और तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा नेशनल हाईवे पर युवक का ट्रक ने कुचला:डिडौली फ्लाईओवर पर हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    उन्नाव में ई-रिक्शा पलटा, 70 वर्षीय वृद्ध की मौत:दो महिलाएं गंभीर घायल, बाइक बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment