Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां:एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, त्वरित सेवा होगी बेहतर

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा पुलिस को 14 नई चार पहिया और तीन दोपहिया डायल 112 गाड़ियां मिली हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बुधवार को पुलिस कार्यालय से इन अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों से जिले में त्वरित पुलिस सेवा और बेहतर होगी। ये 14 नई स्कॉर्पियो और तीन बाइक पुलिस मुख्यालय से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्राप्त हुई हैं। ये सभी वाहन जीपीएस और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इनमें रूफटॉप पीजीटी कैमरा और बॉडी वार्न कैमरे जैसे आधुनिक उपकरण शामिल हैं। इन वाहनों के शामिल होने से आपातकालीन स्थितियों में आम जनता को और अधिक तेजी से सहायता मिल सकेगी। किसी भी घटना की सूचना पर ये गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचेंगी। प्रत्येक डायल 112 वाहन में आपातकालीन सहायता किट, आधुनिक संसाधन, जीपीएस और पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि त्वरित और कुशल सेवा सुनिश्चित हो सके। अमरोहा की डायल 112 सेवा ने पूरे प्रदेश में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लगातार श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। इन नए वाहनों से जिले के नागरिकों को मिलने वाली आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होने की उम्मीद है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी 112 शक्ति सिंह और प्रभारी डायल 112 सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने नई गाड़ियों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य पर FIR होने पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:भदोही में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा
    Next Article
    अंबेडकरनगर में नई सड़क तुरंत उखड़ी:नगपुर CHC से रामगढ़ को जोड़ने वाली सड़क हुई खराब, PWD पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment