Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य पर FIR होने पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:भदोही में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि कुंभ के दौरान शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों के साथ हुआ कथित व्यवहार अत्यंत चिंताजनक है। उनका आरोप है कि शंकराचार्य और उनके शिष्यों के विरुद्ध अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर एकतरफा और दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होती है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि, परिस्थितियों और संभावित प्रेरक तत्वों का भी परीक्षण किया जाए। साथ ही शंकराचार्य और उनके शिष्यों के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भविष्य में धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की भी अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी, भदोही कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, दीनानाथ दुबे, राजेश दुबे, सुरेश उपाध्याय, सुरेश चौहान, शक्ति मिश्रा, राजेश्वर दुबे, रमाशंकर बिंद, करण मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्माइल नेशनल कॉलेज में हुआ इंटर-यूनिवर्सिटी डांस कम्पटीशन:8 कॉलेजों की 40 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
    Next Article
    अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां:एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, त्वरित सेवा होगी बेहतर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment